फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आषाढ़ में आनंदी माता धाम पर उमड़ रही आस्था

विज्ञापन
21 सीकेटीपी-12-आनंदी माता की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
21 सीकेटीपी-12-आनंदी माता की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन




= 511 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु

मानिकपुर (चित्रकूट)। आषाढ़ माह में विंध्य पर्वत शृंखला के पाठा क्षेत्र स्थित कुलदेवी मां आनंदी माता धाम पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मान्यता है कि इस महीने माता के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। मंगलवार की सुबह से ही रानीपुर टाइगर रिजर्व के बीच स्थित मरवारिया पहाड़ पर श्रद्धालुओं के पहुंचने लगे थे
विज्ञापन

मानिकपुर, पाठा क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कोल आदिवासी समुदाय समेत अन्य श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मरवारिया पहाड़ पर विराजमान मां आनंदी माता के दरबार तक पहुंचने के लिए करीब 511 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। कठिन चढ़ाई के बाद भी श्रद्धालु पूरे उत्साह और जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्यास बुझाने के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ पर स्थित एक मात्र कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ा। मानिकपुर क्षेत्र के पूरन चंद्र अग्रहरि, राजकरन यादव, विनीत कुमार, राजेश कुमार वर्मा और हरिश्चंद्र रावत ने मरवारिया पहाड़ तक बेहतर सड़क सहित अन्य सुविधाएं विकसित कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें