फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहर के बीच एक घर में मिला पटाखों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के जगदीशगंज के एक घर में पुलिस ने छापा मारा। कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर स्थित घर में पटाखों का जखीरा मिला। भारी मात्रा में पटाखे देख मोहल्ले वाले भी हैरत में पड़ गये। तीन वाहनों से पुलिस पटाखों को लेकर कोतवाली पहुंची। सीओ बोले बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री का काम चल रहा था। पटाखों की इतनी मात्रा है कि यदि विस्फोट होता तो आसपास के दस घर प्रभावित हो सकते थे। मौके से पटाखे का काम संचालित करने वाले एक युवक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह के साथ कोतवाली पुलिस टीम ओवरब्रिज के नीचे जगदीश गंज की गली में पहुंची। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक इंतजार के बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर पहुंचे तो दो कमरों में पटाखों का जखीरा देखकर हैरान हो गये। मौके से दो युवकों को पकड़ा। एक ने बताया कि वह मजदूर है। दूसरे का नाम कुलदीप गुप्ता बताया गया।
सीओ ने बताया कि कुलदीप ही पटाखे का काम करता है। इसके पास अभी तक कोई वैध कागज नहीं मिले हैं। पटाखों की संख्या हजारों में है। इसकी तौल कराई जा रही है। इस घटना के बाद मोहल्ला निवासियों ने कहा कि कई साल से यहां स्टाॅक किया जाता था, लेकिन उन्हें यह आभास नहीं था कि इतनी बड़ी मात्रा में स्टॉक रखा होगा। यह बेहद खतरनाक स्थिति थी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पटाखों की गिनती के लिए फायर ब्रिगेड को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें