फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सूर्यगढ़ में 75 करोड़ की शाही शादी, चर्चा के बाद दिलीप सिंह पर कसा शिकंजा

Thu, 12 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो - 21 सूर्यगढ़ में बेटी की शादी में मौजूद दिलीप सिंह। स्त्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा। राजस्थान के जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस, जो अपनी भव्यता और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। दिलीप सिंह की बेटी का विवाह समारोह, जिसमें कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया, सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं तक हर जगह छाया रहा।
विज्ञापन

इसी शादी पर हुए करोड़ों खर्च के बाद आयकर विभाग की निगाहे तिरछीं हुईं। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने आयकर व ईडी से की थी। ईडी तो नहीं आई लेकिन आयकर विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कारोबारी व उससे जुड़े कारोबारियों के यहां एक साथ छापा मारा। वहीं, शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी।
नाम न प्रकाशित करने के आग्रह पर शादी में शामिल हुए एक युवक ने बताया कि यह विवाह जैसलमेर जिले के पांच सितारा होटल सूर्यगढ़ में आयोजित किया गया था। समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल होने वाले मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, जैसे हमीरपुर से 20, बांदा से 85, महोबा से 30 समेत बुंदेलखंड से कई नामीचन लोगों ने इस आयोजन में शिरकत की।
विज्ञापन

दिलीप सिंह ने न केवल अपनी बेटी के विवाह की सारी व्यवस्थाएं कीं, बल्कि मेहमानों के आने-जाने का खर्च भी स्वयं वहन किया। लखनऊ से आए मेहमानों को एयरपोर्ट से सीधे होटल तक ले जाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जबकि अन्य के लिए लग्जरी बसों का इंतजाम किया गया था।
शादी समारोह में शामिल होने वाले कई मेहमानों ने इस आयोजन को अब तक की सबसे अविश्वसनीय शादी बताया। नाम न छापने के आग्रह पर एक युवा मेहमान ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह की भव्यता पहले कभी नहीं देखी।
यह भी बताया गया कि मेहमानों के लिए कभी ताज होटल में रुकने का सपना भी इस आयोजन के माध्यम से पूरा हुआ, जो इसकी असाधारण व्यवस्थाओं का संकेत देता है। सभी मेहमानों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर साझा किए, जिससे यह आयोजन व्यापक रूप से वायरल हुआ और चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें