फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 14 वर्षों से बंद पड़ा रास्ता खोला गया

विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 26 अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। एकलव्य नगर वार्ड नंबर 14 में वर्षों पुराना चकमार्ग अतिक्रमण मुक्त हो गया है। शनिवार को मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने जेसीबी से मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद अनिल कुमार ने इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। प्रार्थना पत्र मिलते ही प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। लेखपाल संगम लाल ने गाटा संख्या 756 और रकबा 0.088 हेक्टेयर का सीमांकन किया। इसके बाद मौके से अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने भी सड़क निर्माण में सहयोग किया। लंबे समय से आवागमन में परेशानी झेल रहे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। इसे सभासद की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन, लेखपाल संगम लाल और उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें