फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खूब खिली मुस्कान, नन्हे हाथों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 11 चित्रकूट प​ब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बाल दिवस ने शनिवार को जिले के हर स्कूल को उत्सव की रंगत दे दी। कहीं कविता गूंजी, कहीं रंगोली सजी, लेकिन सबसे निराला नजारा शंकर बाजार के चित्रकूट पब्लिक स्कूल में दिखा, जहां क्लासरूम फूड स्ट्रीट बन गए और बच्चे शेफ बन गए।
विज्ञापन

शहर के चित्रकूट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रसोइया और दुकानदार बनकर वेज बिरयानी, पास्ता, भेल और चाट-पकौड़ी के स्टॉल लगाए। बच्चों ने खुद मेन्यू, रेट लिस्ट और सजावट तैयार की थी। बिरयानी स्टॉल पर हाथ से बना बैनर सभी को खूब पसंद आया। बच्चों ने भूखा शेर जैसे मजेदार खेल भी लगाए, जहां खाने के साथ खेल का भी आनंद लिया गया। छात्र अभिषेक और राहुल ने तीन सौ रुपये की इडली बेची। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे। कामदगिरि पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने केक काटा। बच्चों ने दुकानें लगाने के साथ रंगोली भी बनाई। प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम पुरवा में भी प्रधानाध्यापक अभिषेक केशरवानी सहित शिक्षकों ने शिरकत की।
चित्रकूट। श्री जी इंटरनेशनल स्कूल में किड्स फिएस्टा-2026 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग रहे। स्कूल में झूले, बाउंसी, फूड स्टॉल और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए और कहा कि हर बच्चे में अलग प्रतिभा होती है। उन्होंने बताया कि वह स्कूल टॉपर नहीं थे लेकिन मेहनत से आईआईटी दिल्ली और फिर आईएएस बने। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. शशांक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्या कैरोलिन मार्टिन समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 14 सीकेटीपी 11 चित्रकूट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 11 चित्रकूट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 11 चित्रकूट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें