फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सफाई व्यवस्था की जांच में 12 कर्मचारी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती दिखाई है। शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में 12 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई वार्डों में जगह-जगह कूड़ा भी पड़ा मिला। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में यह निरीक्षण हुआ। कार्यवाहक सफाई नायक अमित कुमार के क्षेत्र में आठ कर्मचारी गैरहाजिर थे। वहीं सफाई नायक श्यामलाल के क्षेत्र में चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नया बाजार, शंकर बाजार समेत कई वार्डों में सफाई असंतोषजनक मिली। नगर पालिका ने दोनों सफाई नायकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर नायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें