चित्रकूट। देव दिवाली मनाने आई महोबा की महिला की कामदगिरी मंदिर में टप्पेबाज ने गले से सोने की चेन खींच ली। कुछ देर बाद महिला को जानकारी हुई तो पुलिस सूचना दी गई।
महोबा जिले के मलकपुरा निवासी रमेश तिवारी ने नया गांव चित्रकूट थाने में दी तहरीर में बताया कि पत्नी विनीता तिवारी के साथ कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर रहे थे। भीड़ में पत्नी के गले से सोने की चेन टप्पेबाज ने पार कर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस का सीसीटीवी फुटेज से चोर को पहचानने का प्रयास जारी है। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि मंगलवार को भीड़ के बीच तीन अन्य महिलाओं के साथ ऐसी घटना हुई है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग के खोही बाजार से एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया। संवाद