फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज से 21 तक लगेगा निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर

Tue, 17 Nov 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 18 से 21 नवंबर को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण शिविर लगेगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में आयोजित होगा। इसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर आदि निशुल्क लगाए जाएंगे। इच्छुक दिव्यांगजन व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए दिव्यांगता प्रदर्शित रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, सीएमओ द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। आय प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 46,000 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये निर्धारित है। यह प्रमाण पत्र राजस्व विभाग, सांसद, विधायक या ग्राम प्रधान द्वारा जारी होना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें