फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन घरों में लगी आग

Fri, 22 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे से परेशान किसान अब आग की घटनाओं से टूट गए हैं। जिले में प्रतिदिन एक या दो गांव में आग लग रही है। गुरुवार को मऊ थाना क्षेत्र के सुहेल गांव के मजरा शिवनाथ का डेरा (पतेरी) में आग लगने से चार मवेशियों की मौत हो गई और एक दर्जन घरों की लाखों की सामग्री राख हो गई। सूचना के बावजूद दो घंटे बाद दमकल टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


पतेरी निवासी राम नरेश के घर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे उसके घर में बंधा एक बकरा व दो बकरियां झुलसने से मौत हो गई।  घर में रखा 16 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल अरहर, दो क्विंटल सरसों, सात हजार नगदी के साथ ही गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग आसपास के लगभग एक दर्जन घरों में फै ल गई। जिससे पड़ोस में ही रहने वाले छितलू की भैंस भी आग से जलकर मर गई।

छितलू ने बताया कि उसका भाई बाहर नौकरी करता है। जो कुछ दिनों पहले आया था। तब घर बनवाने के लिए वह सवा लाख रुपये दे गया था, वह भी आग में जल गया। इसके साथ ही उसके घर में रखा नौ बोरी गेहूं, तीन बोरी सरसों, एक बोरी अरहर सहित गृहस्थी का सारा सामान आग में जल गया।
विज्ञापन


इनके भी नगदी व सामान जले-रामनेरश के घर में लगी आग ने फूलचंद्र, कमलेश, राधेश्याम, पिंटू, रामभवन, ननका, द्वारिका, मैकू, शिवकली और दुलरी के घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे उनके घरों में रखी नगदी सहित राशन, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें