फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 50 हजार रुपये में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के आवास पर हमले की रची थी साजिश

Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-6- परिचय- बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आवास पर बम से हमला करने वाले आरोपी- बाएं से -
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष के आवास पर हुए बम हमले में पुलिस ने प्रयागराज जिले के निवासी तीन आरोपियों को दबोचा है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। इन्होंने अधिवक्ता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री पर 50 हजार रुपये में बम फेंकने की बात कबूली है। इस वारदात में फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। घटना की साजिश रचने में दो अधिवक्ताओं पर भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर 30 सितंबर की रात को बाइक सवार युवकों ने बम से हमला किया था। इसमें उनकी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। जबकि कोई जनहानि नहीं हुई थी। लगभग पौने दो माह बाद कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने इस कांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। शनिवार को एसपी कार्यालय में अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाल श्यामप्रताप पटेल व एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी की टीम ने देवांगना मार्ग पर एक बाइक सवार सीओडी चाका नैनी प्रयागराज निवासी आकाश उर्फ राहुल तिवारी, मुंडेरा धूमनगंज प्रयागराज निवासी बंटी पाल उर्फ अमित व झलवा धूमनगंज प्रयागराज निवासी ऋषभ कनौजिया उर्फ सांडा को संदेह होने पर पकड़ा।
पूछताछ में स्वीकार किया कि उनका चित्रकूट में जमीन आदि की खरीद फरोख्त व अन्य कार्य से आना जाना रहता है। आरोप लगाया कि पूर्व अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी व पूर्व महामंत्री नवीन तिवारी के कहने पर तीनों ने दो अन्य सहयोगियों के संग मिलकर हमले की योजना बनाई। वह बम बनाने में ट्रेंड हैं। चित्रकूट से ही कुछ सामग्री खरीदकर सुतली बम बनाया और फिर बाइक से जाकर अशोक के घर के गेट पर फेंका था। आरोपियों ने यह भी बताया कि अधिवक्ता अशोक का घर भी उन्हें सुरेश व नवीन ने ही दिखाया था।
विज्ञापन

इसके लिए 50 हजार रुपये देने का सौदा हुआ था। घटना के बाद वह सब हनुमानधारा मार्ग से होते हुए शिवरामपुर पहुंचे थे। बाद में प्रयागराज चले गए। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज है। साजिशकर्ता अधिवक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
इनसेट
तीन में दो हिस्ट्रीशीटर, मास्टर माइंड आकाश तिवारी
चित्रकूट। बम से हमला करने के आरोप में पकड़े गए प्रयागराज के आकाश तिवारी उर्फ राहुल मास्टर माइंड बताया गया है। इस पर 15 मामले पहले से दर्ज हैं। कई बार नैनी जेल जा चुका है। डबल मर्डर, लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास व बमबाजी के मामले दर्ज हैं। ऋषभ कनौजिया भी हिस्ट्रीशीटर है। इस पर हत्या, लूट, बम, मारपीट व बम फेंकने के 15 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार बंटी पाल पर भी चार मामले हत्या व बम बनाकर फेंकने के दर्ज हैं। अपर एसपी ने बताया कि इन तीनों ने यह भी स्वीकार किया है कि नैनी जेल में तीनों की मुलाकात हुई थी। उसमें वह आरोपी यश व अभय भी शामिल हैं। वहीं से इस तरह की वारदात कर रुपये कमाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें