फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ठंड से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। सीतापुर कस्बे के राघवपुरी मोहल्ले की कल्ली देवी (62) पत्नी भोला की रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर पुत्र कल्लू जिला अस्पताल लेकर आया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कल्लू ने बताया कि शनिवार की रात मां ने ठंड लगने की शिकायत की थी। बांदा जिले के फतेहगंज थाना अंतर्गत राजाडांडी गांव के ओम प्रकाश की 13 वर्षीय पुत्री रोशनी की अचानक तबीयत खराब होने पर मामा महेश जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामा ने बताया कि ठंड के चलते अचानक खंसी बढऩे से हालत बिगड़ गई थी। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मुख्यालय कर्वी के शंकर बजार के मकरध्वज (62) पुत्र दशरथ की शनिवार की रात अचानक सीने में दर्द होने पर पुत्र संजू जिला अस्पताल लेकर आया। पुत्र ने बताया कि ठंड से उनकी तबियत बिगड़ी। घटना से परिजनों में शोक छा गया।

श्वांस नली में फंसा दूध, मासूम की मौत
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव के प्रवीण मिश्रा के पांच माह का पुत्र सोम मिश्रा को सवेरे दूध पिलाने के दौरान श्वांस नली में दूध पहुंचने से हालत खराब हो गई। परिजन आनन फानन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में शोक छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें