फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसी प्रधानाचार्य के पक्ष में आए भाजपाई

Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपाइयों ने चित्रकूट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रणबीर सिंह चौहान के खिलाफ कोतवाली में दर्ज अभिलेखों में कूट रचना की रिपोर्ट को जिला विद्यालय निरीक्षक मंशारामऔर प्रधानाचार्या शिवरामपुर कमला साहू की साजिश बताया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ल, तीरथ तिवारी, धीरेंद्र सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, राजेश जायसवाल, रबी त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, रघुनाथ जायसवाल ने कहा कि प्रधानाचार्य ने पूरी तरह कानून की जद में रहकर काम किया है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है। शिवशंकर सिंह ने कहा कि 2009 में सुदामा सिंह ने शपथपत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र आदि जरूरी अभिलेखों के साथ प्रशासन द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र आदि प्रस्तुत किए थे और अपने पिता के नाम की त्रुटि संशोधित किए जाने के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थनापत्र दिया था। दावा किया कि सुदामा सिंह के गांव पहरा और आसपास के गांवों में उसके पिता को लोग रामनरायन के नाम से ही जानते हैं। त्रुटिवश रामनरायन की जगह रामलाल हो गया था। आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने कमला साहू के साथ मिलकर कुचक्र रचा है। उधर, अर्जुन शुक्ल ने मांग की कि पुलिस अधीक्षक मामले की निष्पक्ष जांच कराएं तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें