फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर से बिछुड़े बच्चे को मां-बाप से मिलाया

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। पुलिस ने एक साल से गुम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाया। लौढ़िया गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस गांव गई। बच्चे के बारे में पूरा पता करने के बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को बुलाकर सभी को ट्रेन से बिहार रवाना कर दिया गया। यह बच्चा बिहार के दरभंगा से भागकर आया था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि दरभंगा जिले के मुुरौठा गांव का विकास उर्फ एकना (13) पुत्र मनीष घर से एक साल पहले भाग कर आया था। तब से वह भरतकूप के पास लौढ़िया गांव के भैया यादव के यहां रह रहा था। गांव के चौकीदार को जब पता चला कि यह बिहार का बच्चा है तो उसने उसके घर संदेश भिजवाया। दो दिन पहले दरभंगा से चले उसके परिजन रविवार को भरतकूप पहुंचे। पुलिस उन्हें लेकर गांव में गई। मां-बाप को देखकर बच्चे की आंखों से आसू निकल आए। रविवार की शाम को माता-पिता के साथ बालक को ट्रेन से बिहार रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बालक के व्यवहार से ग्रामीण इतने खुश थे कि जब वह जाने लगा तो सभी रोने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें