फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं हर स्तर पर निपटाएंगे

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जू.हा.) शिक्षक संघ की रविवार को बीआरसी में बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही तय किया गया कि शिक्षकों की समस्याएं निपटाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमादत्त मिश्र ने कहा कि तीन साल से शिक्षकों को अनिवार्य जमा धन की लेखा पर्चियां नहीं मिल रही हैं। कार्यालय में एक ही क्लर्क होने से शिक्षकों के कार्य लंबित हैं। वर्ष 2008 से 2012 तक के बोनस का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही बताया कि पीएफ लेजर भी अधूरे हैं, बढ़े महंगाई भत्ते की 16 फीसदी से 58 फीसदी तक के भुगतान लंबित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का रख-रखाव खुद शिक्षकों को करना पड़ता है। बैठक में छठे वेतन के बकाया भुगतान, मिड-डे मील में प्रधानों की तानाशाही, चेक पर हस्ताक्षर न करने की धमकी आदि के मुद्दे भी उठाए गए। शिक्षकों ने मांग की कि वेतन नियमित सात तारीख को दिया जाए। चेक के साथ ही इनवाइस दी जाए। शिक्षकों के काटे गए वेतन को पूरक वेतन पर बनाकर भुगतान किया जाए। इसमें कहा गया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन जनवरी 12 से नहीं मिली। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, जगन्नाथ प्रसाद, इंद्रेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, कृष्णचंद्र पांडे. काशी प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे।

प्रसन्नता जताई
चित्रकूट। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशर्फीलाल सिंह ने उमादत्त मिश्र को उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा है कि दोनों संगठन मिलकर शिक्षकों की समस्याएं हल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें