फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपुओं की भिड़ंत में सात घायल

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बेड़ीपुलिया के पास दो टेंपुओं की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन ने प्राइवेट में इलाज कराया। इसके अलावा एक अन्य घटना में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से कामतानाथ चित्रकूट जा रहा एक टेंपो अमानपुर के पास सामने से आ रहे एक टेंपो से टकरा गया। इसमें चित्रकूट दर्शन को जा रही कानपुर निवासी सरयू देवी (50), उनके पति रामस्वरूप प्रजापति (55), मिथिलेश कुमार सेंगर और उनका 16 वर्षीय पुत्र आदित्य घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीन अन्य घायलों ने निजी डाक्टरों के पास अपना इलाज कराया। दूसरी घटना में घायल संजय पटेल (22) पुत्र भगवान दीन निवासी रुकमा बुजुर्ग, राहुल (12) पुत्र कमल पटेल पासी तिराहा कोतवाली कर्वी को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें