फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थपथपाती रह गई पीठ, बाइकर्स ले गए एक लाख

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइकर्स गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर पुलिस एक दिन भी अपनी पीठ नहीं थपथपा पाई थी कि सोमवार को फिर लुटेरों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी। इस बार की लूट पिछली सभी लूटों से भारी रही और पीडब्लूडी के ठेकेदार से एक लाख रुपए पार कर दिए। सीओ सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि माना जा रहा है कि यह करतूत उन्हीं दोनों लुटेरों की है, जो कल भाग निकले थे। यह बाइक लुटेरों की एक माह के अंदर छठवीं लूट है।
विज्ञापन

मानिकपुर के शिवनगर निवासी छोटेलाल पुत्र सहादेव ठेकेदारी का काम करता है। सोमवार की दुपहर उसने पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकाले। उसने पचास हजार रुपए जेब में डाले और एक लाख रुपए बैग में डाल डिग्गी में रख लिए। इसके बाद वह बाइक से कर्वी से चित्रकूट जा रहा था कि बेेड़ी पुलिया के पास रुककर वह एक ठेलिया से गन्ने का जूस पीने लगा। इसी बीच कर्वी की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी डिग्गी से बैग पार कर दिया। जब तक लोग चिल्लाते, लुटेरे भाग निकले थे। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत ने मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि यह लूट उन्हीं दो बदमाशों ने की है, जो कल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। गौरतलब है कि कल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइकलुटेरों को गिरफ्तार किया था। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे।
तीर्थक्षेत्र में होगी तगड़ी सुरक्षा
सीओ सिटी ने बताया कि वह इन लुटेरों को जल्द ही पकड़वाकर दम लेंगे। बताया कि कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं। अब चित्रकूट में होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में सुुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। यहां आने वाले और रुकने वाले लोगों की आईडी प्रूफ भी ली जाएगी और रजिस्टर में पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। ऐसा न करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें