चित्रकूट। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें 28 दिसंबर को होने वाले प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सम्मेलन समिति भी गठित की गई। इसका अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल को बनाया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष शानू गुप्ता ने कहा कि श्रीजी भवन सीतापुर में होने वाले सम्मेलन को लेकर गांवों का दौरा किया रहा है। इसमें 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले जिले के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को मेधावी सम्मान दिया जाएगा। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र अग्रवाल बनाए गए हैं, स्वागताध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता होंगे। संरक्षक मंडल में केजी गुप्ता, अशोक गुप्ता, डा. सीताराम गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, श्रीकृष्ण कुमार पहारिया, श्रीप्रकाश आर्य, साधूराम सिंधी, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, महेश साहू, राजेंद्र गुप्ता, रामविशाल सोनी, मुशर्रफ हुसेन मोशू, डा. सुधीर अग्रवाल, धीरेंद्र गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, प्रकाश केशरवानी, जमुना केशरवानी, शिवपूजन गुप्ता, हीरालाल सोनी, अतुल जायसवाल, भागीरथी गांधी, गजोधर गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल शामिल हैं। बैठक में रामबाबू गुप्ता, स्वप्निल अग्रवाल, नारायणदास गुप्ता, हरिगोपाल केशरवानी, शेषू जायसवाल, ललित जायसवाल भी मौजूद रहे।