फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पात्रता का सत्यापन करने खुद पहुंचीं डीएम

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बाशिंदे तब आश्चर्य में पड़ गए जब जिलाधिकारी नीलम अहलावत उनके दरवाजे पहुंची। जिलाधिकारी ने उनसे समाजवादी पेंशन की पात्रता संबंधी सवाल पूछे।
विज्ञापन

यह शायद काफी समय बाद पहला मौका होगा, जब जिले के आला अफसर ने वास्तविक रूप से किसी योजना की पात्रता का सत्यापन करने के लिए घर-घर जाकर दौरा किया हो। जिलाधिकारी पहले बल्दाऊगंज में चुनकी पत्नी बल्लूराम और फिर रामरती पत्नी संतोष के यहां जानकारी ली। उन्होंने गोकुलपुरी में बदमिया पत्नी चौबा, शिवकन्या पत्नी नवल किशोर और शंकर गंज में लक्ष्मी देवी पुत्री बल्लू के घर जाकर समाजवादी पेंशन के बारे में जानकारी ली। कुबेरगंज में उन्होंने नन्हीबाई पत्नी जगन्नाथ से समाजवादी पेंशन की पात्रता संबंधी सवाल किए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पात्र और अपात्र की जानकारी लेने के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है और निश्चित समय में इसकाम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अपात्र का नाम मौके पर ही काट दिया जाएगा। उधर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज ने बताया कि नगर क्षेत्र में आज 991 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया, जिसमें 198 अल्पसंख्यक, 144 अनुसूचित जाति, 649 सामान्य और पिछड़ावर्ग के हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें