फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और कानून व्यवस्था का रखें खास ध्यान

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अमावस्या मेले के मद्देनजर अफसरों को हिदायत
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने श्रावण मास की अमावस्या मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए अफसरों को बैठक में निर्देश दिए। कहा कि 25 जुलाई को शिवरात्रि और 26/27 जुलाई को अमावस्या है। इसका मेला तीन दिन तक चलेगा। इसमें लाखों लोगों के आने की संभावना है, ऐसे में जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, सीओ और एआरटीओ से बसों के रुकने के लिए मेला क्षेत्र में स्थान चिह्नित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन स्थानों पर बैरियर, आदि भी बनाए जाएं। कोतवाली, रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर खोया पाया केंद्र बनाने के अलावा पूरे मेला क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना को कहा। जिलाधिकारी ने इसके अलावा बिजली, सफाई, जल बैरीकेडिंग, गोताखोर, लटके तारों की मरम्मत, चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति, विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था आदि के भी निर्देश दिए। बैठक में एसपी किरण एस, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, सीएमओ डा. वेदप्रकाश, एसडीएम कर्वी नरेंद्र सिंह आदि विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर कही टेंपो टैक्सी पर नियंत्रण की बात
हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से टेंपो टैक्सी आदि वाहनों पर किराया सूची लगवाने को कहा। साथ ही स्टैंड आदि पर भी इसकी जानकारी लिखाए जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि हर बार बैठकों में इस संबंध में आदेश दिए जाते हैं पर बाहर से आने वाले आस्थावान सबसे अधिक इनकी मनमानी के शिकार होते हैं। कहीं से भी सवारी ढोना, बेतहाशा सवारी भरना और सवारियों के साथ अभद्रता आदि की शिकायतें हर बार सामने आती हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें