फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहले होगी सड़कों की मरम्मत

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश से पहले जनपद की सड़कों के गड्ढे भरे जाने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत का कार्य चालू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई सड़कों पर काम चालू है। जल्द ही अन्य सड़कों पर भी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड जनपद की 27 सड़कों की मरम्मत कराएगा। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कर्वी से कलेक्ट्रेट मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, सुदिनपुर से रसिन, गड़वारा मार्ग सहित 27 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इन सड़कों की मरम्मत में लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। कलेक्ट्रेट रोड की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा वाली सड़कों भरतकूप मंदिर से खोही और कालिंजर रोड, कर्वी से राजापुर रोड पर कार्य चल रहा है। हालांकि ठेकेदार सुस्त काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में देरी का मुख्य कारण बजट का अभाव है। इस कारण देरी हो रही है। शासन से पैसा मिलते ही काम में तेजी लाई जाएगी।
डकैतों की धमकी से बंद पड़ा काम
बलखड़िया गैंग की धमकी और सड़क निर्माण में लगी ठेकेदार की गाड़ियों पर फायरिंग के बाद से ही भरतकूप से कालिंजर रोड पर निर्माण कार्य बंद है। लखनऊ के ठेकेदार ने अपना प्लांट भी हाईवे पर शिफ्ट कर दिया है। डकैतों की धमकी के कारण काम करने से इंकार किया था। करीब 15 से दिन से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है बारिश से पहले अगर सड़क नहीं बनी तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। सड़क पर कमर तक मिट्टी ही दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें