फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के कार्यालय में चोरी

Wed, 15 Jan 2014 05:47 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। ब्लाक परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय का ताला तोड़कर सोमवार देर रात चोर दो कंप्यूटर, इन्वर्टर सिस्टम, लैंड लाइन फोन और आवश्यक दस्तावेज पार कर ले गए। खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर मऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मऊ विकास खंड परिसर में सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद सभी कर्मी चले गए थे। मंगलवार को सुबह जब सफाईकर्मी जुगुल किशोर कार्यालय की सफाई करने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर हैरान रह गया। इसके बाद उसने सहायक विकास अधिकारी विंदा प्रसाद और खंड विकास अधिकारी मऊ बेचनराम को इसकी सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने पर ब्लाक कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीओ ने बताया चोर कार्यालय से दो कंप्यूटर, इंवर्टर व बैटरियां, टेलीफोन सेट और महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए हैं। बीडीओ बेचनराम की तहरीर पर पुलिस में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। अभी चार दिन पहले ही एेंचवारा बैंक में ताला तोड़कर चोर तीन कंप्यूटर सिस्टम उठा ले गए थे।

इनसेट -------------------
चोरों के निगाह में कंप्यूटर क्यों
इधर लगातार सरकारी कार्यालयों में दो चोरियां हुई है। दोनों कार्यालय से चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम को अपना निशाना बनाया है, जबकि बैंक में चोरों को रकम भी मिल सकती थी। ऐसे में पुलिस सूत्रों की माने तो सिर्फ कंप्यूटर पार करने की बात समझ में नहीं आ रही है। कहा यह जा रहा है कि यह पेशेवर चोर नहीं है। नशेबाज और जुआरी अपनी जरूरतों के लिए वारदात कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें