फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी कार्यशाला में दिया जड़ी बूटियों का ज्ञान

Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयोजित कार्यशाला में 16 राज्यों से आए आदिवासी पारंपरिक तकनीक, दवाईयों से इलाज के गुरु बता रहे है। उपचारक न सिर्फ दवाईयों से इलाज की पद्धती बता रहे है, बल्कि बीमार मरीजों का इलाज भी कर रहे है। इसके अलावा वह चिकित्सा पद्धति का लोगों से ज्ञान साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदिवासी संस्कृति, पद्धतियों के संरक्षण के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की ओर से रावतपुरा सरकार आश्रम परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों को विभिन्न क्षेत्रों में दवाईयों के लिए प्रयुक्त होने वाली जड़ी बूटियों की जानकारी दी। इससे जड़ीबूटियों की भाप से आर्थराईटिस, जोड़ दर्द, त्वचा संबंधी विकार, श्वांस रोग, साइनस, मधुमेह, हृदय संबंधी बीमारियों में काफी लाभ मिलता है। कार्यशाला में बताया कि केरल राज्य के भाप स्नान का विशेष महत्व है। भाप स्नान में लगभग 65 तरह की जड़ी बूटियों को एक विशेष बर्तन में उबाला जाता है। इसके बाद मरीज के पूरे शरीर पर भाप दिया जाता है। इससे पूर्व मालिश की जाती है। जिससे शरीर के रोमछिद्र अच्छी तरह से खुल सके। इसके अलावा ठंड के मौसम में होने वाली शारीरिक दिक्कतों को लेकर उपचारक मरीजों से चर्चा भी कर रहे है। मरीजों को त्रिपुरा, झारखण्ड और केरल से आने वाले वैद्यों की जड़ी बूटियों के बोर में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें