फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करें’

Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर उपजिलाधिकारी नंदलाल यति की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के लिए वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर उपजिलाधिकारी नंदलाल यति ने कहा कि जो अधिकारी किसी कारणवश भाग नहीं ले पाते हैं वे अपने कनिष्ठ अधिकारी को नामित कर सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग कराएं। ताकि विभाग के पक्ष को बैठक में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से व्यापारियों का उत्पीड़न न कर उन्हें दंडात्मक कार्रवाई से बचाएं। यूनिफार्म वितरण में अनियमितता की शिकायत पर आवेदन पत्र जिलाधिकारी को देने को कहा ताकि आवश्यक कार्रवाई संभव हो सके। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शिवलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग विभाग से 42 के सापेक्ष 59 का चयन कर 45 आवेदनपत्रों को बैंकों में प्रेषित किया गया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से 25 के सापेक्ष 75 का चयन कर 45 आवेदनपत्र बैंकों में भेजे गए। खादी ग्रामोद्योग आयोग के 12 के सापेक्ष 21 लाभार्थी चयनित किए गए हैं। इसके पहले युवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ने व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत की थी। बैठक में एएसडीएम अभय राज, सहायक महाप्रबंधक राम नारायण पटेल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव, संतोष पटेल, ओम केशरवानी, राहुल गुप्ता, धर्मचंद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें