फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कुल 163 शिकायतें लंबित- राज्य सूचना आयुक्त

Sun, 18 Aug 2013 05:36 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पूरे जिले में कुल 163 शिकायतें राज्य आयोग में लंबित हैं। इनमें से सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग और ग्राम्य विकास विभाग की हैं। यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनसूचना अधिकार के तहत पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की लंबित शिकायतों को निपटाने के लिए 21 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा, जिसमें राज्य सूचना आयोग के अधिकारियों के साथ ही सबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 45 हजार शिकायतें लंबित हैं। समय से जानकारी न देने पर 800 अधिकारियों को अर्थदंड से दंडित किया जा चुका है और उनके अधिकारियों को पत्र भी भेजे जा चुके हैं।

इनसेट -------------------
‘सूचना आयुक्त के आने की सूचना नहीं’
चित्रकूट। विभिन्न सामाजिक संस्थानों को शिकायत रही कि सूचना आयुक्त के शहर में मौजूद रहने की खबर का प्रशासन ने प्रचार प्रसार नहीं किया। विकास पथ सेवा संस्थान, चित्रकूट सेवा आश्रम, जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति, संयुक्त चित्रकूट विकास संघर्ष समिति, सर्व सेवा संस्थान, दलित मानव विकास संस्थान आदि के कार्यकर्ता आज सूचना आयुक्त से मिलने डाक बंगले गए पर वह चित्रकूट से जा चुके थे। ह्यूमन राइट्स ला नेटवर्क के जिला संयोजक रुद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि तमाम सरकारी विभागों में जन सूचना अधिकारियों द्वारा सूचना दिए जाने में लापरवाही की शिकायतों का पुलिंदा तैयार कर लिया गया है, जिसे रविवार को सूचना आयुक्त को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें