चित्रकूट। लोधी राजपूत महासभा के बैनर तले अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्मदिन शुक्रवार को भौंरी के वंशरूप पुरवा में मनाया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने समाज को जागृत करने का संकल्प लेते हुए सभी को अवंतीबाई के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चुनबाद सिंह राजपूत ने समाज को जागृत करते हुए शिक्षित होने पर बल दिया। ग्राम प्रधान भौंरी रामेश्वर सिंह राजपूत ने समाज से संगठित होने की अपील की। राम प्रताप लोधी ने सत्ता का केंद्र बनने के लिए समाज के लोगों से चुनाव लड़ने की अपील की। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान सेमरदहा बब्बू राजपूत, कैलाश लोधी प्रधा उफरौली, सुखलाल राजपूत प्रधान चरदहा, छोटकू राजपूत क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान छोटकू राजपूत आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगले विधानसभा के चुनाव में कर्वी और मानिकपुर दोनों से विधानसभाओें से समाज का प्रत्याशी चुनाव में होगा। कार्यक्रम का संचालन शिवअवतार सिंह राजपूत ने किया।