फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर होंगी कई प्रतियोगिताएं

Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय (यू थ्री ए) और भारतीय सेवा संस्थान की बैठक में गांधी जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा बनी। तय किया गया कि कार्यक्रम पंद्रह सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

विजय चंद्र गुप्त आचार्यजी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता भालेंदु कुमार सिंह एडवोकेट ने की। इसमें बताया गया कि गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सामान्य ज्ञान, चित्रकला एवं निबंध (प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग), भाषण (संवर्ग छह से 12) की प्रतियोगिताएं होंगी। सामान्य ज्ञान आदि की परीक्षा 15 सितंबर और भाषण प्रतियोगिता 22 सितंबर को होगी। रंगोली और सामूहिक प्रस्तुतियां दो अक्तूबर को होंगी और इसी दिन पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र सोनी और सहसंयोजक राजे कुमार पांडे बनाए गए। सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित आवेदन पत्र जिले के प्रमुख विद्यालयों में पंद्रह अगस्त तक मिलने लगेंगे। इनको जमा करने की अंतिम तिथि सात सितंबर है। बैठक में आनंद राव तैलंग, छेदीलाल तिवारी, बाबूलाल सिंह, हनुमान प्रसाद शुक्ल, बलवीर सिंह, शंकर लाल गुप्त, रंजना उपाध्याय, फूलचंद्र चंद्रवंशी, श्रीनारायण तिवारी, राजेश दुबे, पंकज अग्रवाल, पंकज कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें