चित्रकूट। सरस्वती शिशु मंदिर में हुई रविवार को प्रजापति समाज की बैठक में तय किया गया कि समाज के लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जब तक हम नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं बनाएंगे, विकास असंभव है।
बैठक में समाज के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक उत्थान पर चर्चा की गई। संकल्प लिया गया कि बुराइयों और कुरीतियों को त्याग करेंगे। रामकिशोर प्रजापति ने समाज में अपनी पहचान बनाने की जरूरत बताई।
तय किया गया कि गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाकर समाज के उत्थान का प्रयास किया जाएगा। डा. धर्मवीर ने कहा कि समाज के लोग आगे आकर राजनीति करें और आगे बढ़ें। बैठक में दशरथ प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, शीतल चक्रवर्ती, डा. इंद्रपाल, रामेश्वर प्रजापति, देवकुमार, लवकुश, रामपाल, गया प्रजापति, नीलेश, फूलचंद्र, दुर्गा, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।