चित्रकूट। रेलवे स्टेशन की पंप हाउस की जली मोटर गुरुवार दूसरे दिन भी नहीं बनी। बांदा से आए चार तकनीकी जानकार हालांकि इसे बनाने में जुटे रहे। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि कल स्टेशन के पंप हाउस की मोटर फुंक जाने से यहां जलापूर्ति बाधित हो गई थी। स्टेशन के रेलवे अधिकारियों ने हालांकि इसे रात में ही दुरुस्त हो जाने का दावा किया था। पर ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में यात्रियों को भीषण दिक्कत का सामना करना पड़ा। अभियंता शिवसिंह ने बताया कि बांदा से चार लोग आए हैं और आशा है कि यह मोटर रात तक दुरुस्त हो जाएगी। रेलवे स्टेशन मास्टर आरएम पांडे ने भी दावा किया कि मोटर जल्द ही बन जाएगी। रेलवे प्रशासन के जलापूर्ति बाधित न होने के दावे के बाद भी यात्रियों को पानी के लिए परेशान देखा गया। प्लेटफार्म दो के अलावा एक नंबर में कई जगहों पर नलों में पानी नहीं था। प्रशासन ने टैंकरों से जलापूर्ति की बात कही है। उधर, शौचालय में ताला लगा होने और टंकी में पानी न होने से भी परेशानी रही।