फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बैठक में ही नदारद अधिकारी-कर्मचारी

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में विभिन्न खर्चों के लिए कार्ययोजना बनाई गई
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पहली बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई और विभिन्न खर्चों के लिए कार्ययोजना बनाई गई। लगभग दो घंटे चली बैठक में सदस्यों को इस बात का रोष रहा कि इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी नदारत रहे। ब्लाक प्रमुख ममता सिंह ने इसे गंभीरता से लेकर कहा कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भेजेंगी।
लगभग साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई बैठक में मनरेगा, राज्य वित्त, तेरहवां वित्त, बीआरजीएफ, स्वर्णजयंती रोजगार, इंदिरा और महामाया आवास, सर्वजन आवास पर चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि राज्य वित्त के तहत आए 40 लाख 81 हजार में से 11 लाख 84 हजार रुपए खर्च हुए हैं। तेरहवां वित्त में 31 लाख 41 हजार में 38 हजार, मनरेगा में 29 लाख 85 हजार में 15 लाख 43 हजार रुपए खर्च हुए हैं। बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए बनाई गई कार्ययोजना में ग्राम पंचायतों के लिए 15 करोड़ 76 लाख और क्षेत्र पंचायतों के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव है। राज्य वित्त के तहत चार और तेरहवां वित्त के तहत दो करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। बैठक में विभिन्न विभागीय कर्मचारी-अधिकारियों के नदारत रहने से नाराज दिखीं ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। एडीओ पंचायत मऊ डा. अवधेश सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में अन्ना प्रथा पर भी चर्चा हुई। अनूप कुमार उर्फ गमला, भागवत सिंह, प्रवेश सिंह, देवराज, कामता जाटव, कविता जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडीओ बोले, आप चुप बैठिए
इस मौके पर जब बीडीसी सदस्य के पति शारदेंदु शुक्ल ने अफसरों की कमीशनखोरी की बात उठाई और इसको रोकने की जरूरत बताई तो बीडीओ देवेंद्र कुमार शुक्ला ने तेवर दिखाए, बोले- शांत बैठिए। उनका कहना था कि शारदेंदु का कोई काम नहीं हो पा रहा है और इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर सदस्यों के पति ही आए
बैठक में कुल 26 महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से दो कुसुमकली सदस्य सेमरा और नथिया सखौंहा ही नजर आईं बाकी के पति ही नजर आ रहे थे। मजे की बात यह कि रजिस्टर में सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। हालांकि बैठक में ब्लाक प्रमुख ममता ने इसे गंभीरता से लिया और कहा कि महिला प्रतिनिधि आएं अपने पतियों को न भेजें, जिससे इसकी गरिमा बरकरार रहे। यह बात दीगर थी कि उनके बगल में उनके पति पंकज सिंह विराजमान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें