फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस-जनता के बीच तालमेल है प्राथमिकता’

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नवांगतुक पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल बने। अपराध नियंत्रण और मेंटिनेंस आफ ला एंड आर्डर उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

मूल जनपद संत रविदास नगर भदोही के केबी सिंह की पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली तैनाती है। इसकी खुशी भी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी। सन् 87 बैच के पीपीएस हाल में ही प्रोन्नत हुए उन अधिकारियों में हैं, जिनको पुलिस अधीक्षक स्तर मिला है। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी निष्ठा से काम करे, आम आदमी को राहत पहुंचे यही कोशिश रहेगी। कहा कि दस्यु बलखड़िया के बारे में उन्होंने आज ही अपने अधीनस्थों से बात की है और नई रणनीति बनाएंगे या पुरानी लीक पर काम होगा, यह बाद में तय किया जाएगा। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती के मोबाइल न उठाने पर सीधी टिप्पणी से बचते हुए कहा कि जनता के लिए उनका मोबाइल एनीटाइम, एनीप्लेस आन रहेगा। बताया कि अपने जूनियर्स से चर्चा के दौरान पता चला है कि यहां पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं। थानों में कामकाज को लेकर उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कराने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत मौजूद थे।
एसपी ने तुरंत हिदायत दी, धैर्य न खोएं
हाल ही में मौनी अमावस्या के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा तीर्थयात्रियों से अभद्रता करने की शिकायतों पर एसपी ने वहीं से तुरंत संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और हिदायत दी, यात्रियों से ठीक व्यवहार करें. सिपाहियों से कह दीजिए कि वे थकने पर धैर्य न खोएं, बीपी हाई हो जाए तो बैठ जाएं। अभद्रता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें