फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहाधारियों ने युवक को बटों से पीटा

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी मार्ग पर असलहाधारियों ने एक युवक को बंदूकों की बटों से मार-मार कर अधमरा कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उसका कहना है कि उसे पुलिस के मुखबिर होने पर पीटा गया है वहीं थानाध्यक्ष ने मुखबिर होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

पहाड़ी अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी शिवबालक (36) ने बताया कि वह पुलिस का मुखबिर है और समय-समय पर अवैध खनन से संबधित तमाम जानकारी पुलिस को देता रहता है। बीती रात वह पहाड़ी में अपनी बहन के घर से लौट रहा था। बजरहा मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर पीछे से बंदूक के दो फायर किए। जिससे जान बचाने के लिए वह रूक गया। मेरे पास पांच लोग आए जो सभी असलहा लिए थे। कुछ बोले बिना ही सभी लोग उसे बंदूकों की बटों से मारने लगे। जिससे वह अधमरा होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसी समय एक वाहन के आ जाने से पांचों बदमाश वहां से भाग निकले। पांच बदमाशों मेें उसने तीन को पहचान लिया है। जिसमें मुस्सन, चुन्ना, जयप्रकाश निवासी गड़ौली शामिल थे। घटना स्थल से उसने फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी मौके पर पंहुचे परिवार के लोगों ने पहाड़ी थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर, पहाड़ी थानाध्यक्ष रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से मारपीट हुई है। दोनों पक्षों का एक और मामला पंजीकृत है जिसको लेकर यह आपस में लड़ते रहते हैं। उन्होंने पीड़ित को पुलिस का मुखबिर होने से इंकार किया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें