फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल दुुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

dlअमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपए का माल पार कर दिया। दो महीनों के अंदर चोरों ने इलाके में चौथी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस गश्त न होने से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन

राजापुर रोड किनारे शंकर बाजार गोकुलपुरी में शिवबंश पुत्र तुलसीदीन की मोबाइल की दुकान है। बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लगभग ढाई लाख रुपए का माल पार कर दिया। दुकान मालिक शिवबंश ने बताया कि रविवार रात नौ बजे लगभग वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह 6 बजे आसपास के लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि दुकान का शटर टूटा है। पहुंचने के बाद देखा तो दुकान में रखे अलग-अलग कंपनियों के 22 मोबाइल सेट, 11 ई टाप सेट, आठ हजार के कैश कार्ड सहित साठ हजार रुपए नगद गायब हैं। बताया कि इन सभी की कुल कीमत लगभग दो लाख पचास हजार थी। पुलिस को सूचना देने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। शिवबंश की दुकान में चोरी करने के बाद वहीं सड़क के दूसरी ओर संतोष की भी एक मोबाइल में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। मगर ताला न टूटने पर चोरी का दूसरी घटना होने से बच गई। बाजार के राकेश, संतोष, शिवबंश ने बताया कि यहां कभी कभार ही पुलिस की गश्त होती है। जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें