चित्रकूट। भाजपाइयों ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। विरोध में ट्रैफिक चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
संघ नेताओं के खिलाफ गृह मंत्री के विवादित बयान के बाद यहां भी भाजपाइयों में उबाल आ गया। बृहस्पतिवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी और पूर्व विधायक भैंरो प्रसाद मिश्र की अगुवाई में भाजपाइयों ने ट्रैफिक चौराहा में धरना-प्रदर्शन किया। गृह मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला आग के हवाले कर दिया। यूपीए सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि गृह मंत्री के बयान से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा। देश में आतंकी घटनाएं भी बढ़ जाएंगी। पूर्व विधायक भैंरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि गृह मंत्री के इस बयान से भारत की छवि खराब हुई है। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने कहा कि वोट बैंक के लिए गृह मंत्री इस तरह के बयान देकर समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। धरने में हेमंत प्रताप, रामदयाल त्रिपाठी, तेज प्रताप सिंह, तीरथ प्रसाद द्विवेदी, द्रोणाचार्य द्विवेदी, काशी करवरिया, कमलेश जायसवाल, विकास मिश्र, तीरथ तिवारी, सच्चिदानंद गर्ग, अशोक जाटव, डा.फूलचंद्र राजपूत, धर्मेंद्र तिवारी, रामबाबू मिश्रा, सुनील द्विवेदी, चंद्रपाल शुक्ल, आशीष पांडेय, राजेश जायसवाल, गीतांजलि, अर्चना श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र द्विवेदी, बद्रीविशाल त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, भागवत त्रिपाठी, बाबूलाल पटेल, उधौ उपाध्याय, राजीव त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, डा.रोहित, अभिषेक मिश्रा, हबीब खां, पवन प्रजापति इत्यादि शामिल रहे।