फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी कारोबार को खत्म करने पर आमादा है केंद्र सरकार-जयविजय

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देशी कारोबार को खत्म करने पर आमादा है। इसके अलावा पेट्रो पदार्थों में मूल्यवृद्धि और रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या निर्धारित करने आदि समस्याओं को लेकर 21 नवंबर को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जयविजय अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार भाजपा की नगर इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उदासीन है। खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देकर देशी कारोबार को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 21 नवंबर को पूरे देश में भाजपा का प्रदर्शन है। जिले में इसका नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री कमलावती सिंह करेंगी। पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि व्यापारी हित में भाजपा ने हमेशा संघर्ष किया है। कार्यकर्ता 21 को होने वाले प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ता प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर काम करें। वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने इस बात पर आपत्ति की कि केंद्र सरकार सिलेंडरों की संख्या निश्चित कर आम आदमी से उसका हक छीना जा रहा है। इस अवसर पर प्रांतीय परिषद के सदस्य हेमंत प्रताप सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, शिवप्रकाश जायसवाल, सीमा निगम, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें