फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ाए गए 98 बूथ

Mon, 16 Oct 2017 11:58 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के विधानसभा क्षेत्र में नये बूथ बनाने व बढ़े मतदाताओं की संख्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारीकी अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


 बैठक मेें अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय ने बताया कि नये मतदेय स्थल का आलेख 10 अक्तूबर को प्रकाशित कर दिया गया है। जिसमें विधान सभा चित्रकूट में पूर्व में 397 मतदेय स्थल थे।

1200 से अधिक मतदाता होने के कारण 49 नये बूथ प्रस्तावित किये गये है यहां पर अब 446 मतदेय स्थलों की संख्या होगी।  विधान सभा मानिकपुर में पूर्व में 363 मतदेय स्थल थे। अधिक मतदाता होने के कारण यहां पर भी 49 बूथ नये प्रस्तावित किये गये हैं, अब 412 बूथ होंगे। दोनों विधान सभाओं में 858 बूथ बनाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रस्तावित मतदेय स्थल बनने से मतदेय स्थल की दूरी किलोमीटर से अधिक नहीं होगी। बूथों के बढ़ने से मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या कम होगी। बैठक में कांग्रेस के महामंत्री वेद प्रकाश पांडेय, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कार्यालय प्रभारी उमाकांत यादव, उप जिलाधिकारी कर्वी सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार मऊ, मानिकपुर सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें