झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध साधु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। थाना अंतर्गत चित्रवार गांव में शनिवार की दोपहर एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे एक वृद्ध साधु की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
चित्रवार गांव में बड्कू (40)पुत्र चंद्रपाल साधु वेष में एक झोपड़ी में रहता था। परिवार के अन्य सदस्य कुछ ही दूरी पर रहते हैं। झोपड़ी में दोपहर को अचानक आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्य व गांव वाले पहुुचे साधु की मौत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुुंचकर घटना की जांच कर रही है। इसके अलावा रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव वंशरूप के पुरवा में किसान मुन्ना पुत्र नत्थू के घर अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। किसान के दो मवेशी भी झुलस गए हैं।