चित्रकूट। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण की तारीख आ चुकी है। यह सब पहली बैठक 27 मार्च को ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ लेंगे। इसी के साथ उनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा। वहीं जिले में 86 प्रधान ऐसे है जिनको निर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्यों की संख्या पूरी न होने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जाएगी।
जिले में 331 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गये थे। दो मई को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जीते प्रधानों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 27 मई को बैठक पंचायत भवन में होगी। जिसमें सभी सदस्यों को लिखित सूचना देना अनिवार्य है। साथ ही पंचायत भवन में सूचना लगाई जाएगी। डीपीआरओ राज बहादुर ने बताया कि जिले मेें 86 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं है। जिससे विकास खंड कर्वी में 22, मानिकपुर में 25,रामनगर में 13, पहाड़ी 20 व मऊ में 8 ग्राम पंचायत है। जिससे यहां के प्रधान अभी शपथ नहीं ले पायेंगे। इसके लिए दोबारा चुनाव की तारीख घोषित होगी तब शेष पदों के लिए नामांकन होगा।