फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदावल पुल निर्माण कार्य ठप्प होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भदावल पुल निर्माण ठप, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भैंसौंधा के भदावल घाट में बागेन नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य ठप हो जाने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 7 मार्च 2019 को पुल का शिलान्यास हुआ था। लेकिन इसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया जबकि सेतु निगम के खाते में 2 करोड़ 42 लाख की धनराशि भी आ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी भदावल, कुल्लू खेड़ा, दहिनी, भैसौंधा, रैपुरवा, शिवरामपुर आदि के सैकड़ों ग्रामीण रोज नाव के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। सामाजिक विकास मंच के संयोजक नत्थू प्रसाद सूर्यवंशी, विचित्रनारायण, पूर्व प्रधान महेश्वरी, रामनारायण यादव, भैंसौंधा के रामनारायण यादव, कैलाश कुशवाहा, शिवपूजन गौतम, रामसहाय, नत्थू, कालिका प्रसाद, कुल्लू खेड़ा के सोहन लाल श्रीवास, तिजोल प्रसाद, राजकुमार सिंह, भोले विश्वकर्मा, कुलदीप निषाद, संजय सिंह, चन्द्रभूषण निषाद, दहिनी के राजेश, गंगा प्रसाद, महेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान विजय पाल यादव समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने अविलंब पुल का निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें