फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती के प्रति किसानों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
जैविक खेती के प्रति किसानों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रामायण मेला परिसर में कृषि विभाग की ओर से किसानों की जानकारी के लिए प्रदर्शनी लगी है। जिसमें जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद, जीवा मृत, गो मूत्र आदि की जानकारी उपकरणों के माध्यम से किसानों को दी जा रही है। जैविक खेती के प्रति किसानों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में चल रहे रामायण मेला परिसर में कृषि विभाग की तरफ किसानों की जानकारी के लिए प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें जीवा मृत खाद बनाने की विधि बताई जा रही है। उप कृषि निदेशक टीपी शाही व जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया इस खाद को किसान अपने खेत में ही तैयार कर सकता है। इसका प्रयोग खेतों में करने से अधिक फसल की पैदावार होती है। स्वास्थ्य के लिए भी कोई नुकसान इससे नहीं होता। केचुएं के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी जा रही है। सुनील सिंह, प्रगतिशील किसान शिवकुमार शुक्ला, रेवतीरमण, राजेश सिंह, भुवनेश कुमार, प्रदीप कुमार, गणेश शंकर, ओम प्रकाश, सत्यनाराण, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें