फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों आस्थावानों ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों आस्थावानों ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। फ ाल्गुन मास की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद मत्यगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। तत्पश्चात कामदगिरि की प्रदक्षिणा की। विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए। उप्र, मप्र प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए थे।

बुधवार को फ ागुन मास की अमावस्या पर्व पर आस्थावानों ने देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेन्द्रनाथ को जलाभिषेक के बाद कामदगिरि की परिक्रमा की। परिक्रमा क्षेत्र में अपार भीड़ होने के बावजूद आस्थावानों ने लेटी परिक्रमा भी लगाई। वहीं श्रद्धालुओं ने चित्रकूट परिक्षेत्र के गुप्त गोदावरी, अनुसुईया आश्रम, स्फ टिक शिला, प्रमोद वन, देवांगना, पंपापुर, हनुमानधारा आदि विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यथाशक्ति दान दिया। आस्थावानों के आवागमन के लिए रेल प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रही। अधिकांश यात्रियों का खचाखच भरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। कर्वी रेलवे स्टेशन से चित्रकूट जाने के लिए केवल टेंपो व आपे फ र्राटा भरते रहे। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर रखी थी। मेले में श्रद्धालुओं से टेंपो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। रेलवे स्टेशन से प्रति व्यक्ति 15 रुपये की जगह 30 रुपये वसूला गया। जिसे लेकर कई स्थानों पर टेंपो चालक व यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। अधिक भीड़ होने के कारण चोर उचक्कों की चंादी रही। कई यात्रियों के कपड़े व बैग चोरी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें