फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि की बुलेट से टकराकर कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट से टकराकर कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/पहाड़ी। भाजपा की बाइक रैली में शामिल ऐंचवारा के गजटा निवासी सुशील कुमार पुत्र रामनरेश व बाइक पर सवार गजटा निवासी बूथ कार्यकर्ता सुंदरलाल पुत्र चुनकावन ने बताया शनिवार जब वह बाइक से बांदा जा रहे थे। सुदिनपुर गांव के पास आगे बुलेट से चल रहे एक प्रतिनिधि ने अपना वाहन अचानक मोड़ दिया। जिससे उनकी बाइक टकराकर गिर पड़ी। बाइक चालक हेलमेट नहंी पहने था। दोनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पहाड़ी थानाक्षेत्र के अशोह निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र कुबेर सिंह शनिवार की सुबह पत्नी धीरा सिंह को बाइक से लेकर चित्रकूट में इच्छानवमी पर परिक्रमा करने जा रहे थे। चकौंध मोड़ पर पीछे से तेज गति से आए डंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिसमें दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। जिससे उसके सिर पर चोट नहंी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें