पावर हाउस का ट्रांसफार्मर फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। कस्बे के पावर हाउस में लगे 10 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह जल गया। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति व बंद हो गई। ट्रांसफार्मर की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिले की विद्युत व्यवस्था पटरी में आने का नाम नहीं ले रही है। लाखों रुपये के बिजली के ट्रांसफार्मर व पावर हाउसों की के बिल रोजना फूंक रही है। गुरुवार को मऊ कस्बे के पावर हाउस में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर चल गया। जिससे क्षेत्र मऊ कस्बे सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। क्षेत्र के ग्रामीण राजेश तिवारी, रमेश तिवारी आदि ने बताया कि बिजली की आपूर्ति गर्मी के महीने में आएदिन बंद रही। अब बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी यहीं हाल है। बिजली के पावर हाउस में लगाए गये ट्रांसफार्मरों व विद्युत उपकरणों की उच्च स्तर पर कमेटी बनाकर जांच की जाए। बिजली विभाग के दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक एस के वर्मा भी जिले के निरीक्षण में मात्र खानापूर्ति ही किया है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। विद्युत विभाग के एसडीओ आर के भारतीय ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत ट्रांसफर्मार जला है। जिसको बनाने के लिए इंजीनियर लगे हुए है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से कटौती कर बिजली की सप्लाई की जा रही है।
------------------------------------------------------------------