फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी जारी

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कई महीने से सूख रही मंदाकिनी को मानो लगातार हुई बारिश से जीवनदान मिल गया है। प्रदूषण व गंदगी से भरे घाटों की सीढ़ियाें तक पानी भर गया है। बढ़े जलस्तर के बाद प्रमोदवन, जानकीकुंड से लेकर रामघाट तक के किनारे बसे दुकानदारों को चेतवानी जारी की गई है। जिसमें कहा गया कि अपनी दुकान की सामग्री व खुद सुरक्षित स्थान पर पहुंचे क्योेंकि बारिश लगातार हो रही है और जलस्तर रातों रात बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जीवनदायिनी मंदाकिनी नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह से ही बढ़ गया। जिसे लेकर प्रशासन एलर्ट हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एएन गुप्ता ने बताया कि अभी सिर्फ सभी सीढ़ियों तक ही पानी आया है जिससे कोई खतरा नहीं है लेकिन रात को पानी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें