फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लेखपाल निलंबित सबका वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लेखपाल निलंबित सबका वेतन रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लेखपाल संघ की चल रही हड़ताल के खिलाफ शासन प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। गुरुवार की शाम डीएम विशाख जी अय्यर ने संघ के जिलाध्यक्ष, सभी तहसील अध्यक्ष समेत कुल 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। अन्य को नोटिस जारी कर वेतन रोक ा गया है। प्रशासन के इस कदम से लेखपाल संघ में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के बार-बार समझाने के बावजूद लेखपाल संघ हड़ताल समाप्त नहीं कर रहा है। जिस पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष नत्थूराम शुक्ला, मऊ अध्यक्ष गौरेंद्र सिंह, राजापुर अध्यक्ष व्यास नारायण पांडेय व मानिकपुर अध्यक्ष अरविंद सिंह के अलावा शारदा प्रसाद, रावेंद्र सिंह, अरबाज सिद्दीकी व राजकुमार समेत कुल दस लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य को हड़ताल समय तक का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा सभी को नोटिस भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें