चित्रकूट(ब्यूरो)। रैपुरा थाना अंतर्गत करौंदीकला गांव की सविता पत्नी शिवलखन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज के लालच में उसे घर से निकाल दिया है। इसके अलावा दूसरी शादी भी रचा ली है। जिससे वह दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कई बार थाने में पति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। जिससे वह परेशान है। इस मामले में पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पहली पत्नी को घर से निकाल दूसरी शादी रचाई
------------------------------------------
चित्रकू ट (ब्यूरो)। दिव्यांग जन स्वाभिमान सेवा समिति ने दिव्यांग ने कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यालय परिसर में किया। कवियों ने विभिन्न कविताओं के माध्यम से नि:शक्त छात्र छात्राआें का हौसला बढ़ाया। रानीपुर भट्ट में आयोजित कवि सम्मेलन में रायबरेली के अंजनी सिंह ने बेटा एक लोटा पानी सिरहाने में रख देना। आदि कविताओं के माध्यम से मनोरंजन किया। फतेहपुर जिले के नवीन शुक्ला ने दो चार बूद विष दे देना की कविता पढ़ी। इसके साथ ही कवि प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, डॉ. वीरद्रें प्रताप, डा ज्ञानेंद्र गौरव ने कविता पढ़ी। इस मौके पर संस्थापक सुरेंद्र कुमार राठौर, सचिव सुनील पटेल, राजेश जायसवाल, सतीश साहू, मोहन लाल अािद मौजूद रहे।
कविताओं के माध्यम से नि:शक्तों का हौसला बढ़ाया