फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान रास्ते में मिले शिक्षक एक दिन का वेतन रोक
विज्ञापन

-तीन सदस्यीय टीम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
- अन्य विद्यालयों में नहीं मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने जिले के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षक रास्ते में मिल गए जिनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिया गया। अन्य विद्यालयों में शिक्षकों से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बीएसए भी टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अविनाश सचान, जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए बबेल, सहित बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें सबसे पहले पहाड़ी क्षेत्र के सिकरिया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कि या। जिसमें बीच रास्ते में शिक्षक राममिलन व अल्का कसौंधन मिले जिनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय बालापुर खालसा का निरीक्षण किया । शिक्षक उपस्थित मिले। शौचालय व हैंडपंप ठीक मिला। सेरवार के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादीं के निरीक्षण में शिक्षक उपस्थित मिले एमडीएम बना मिला शौचालय सही पाया गया। विद्यालय प्रबंध कमेटी की बैठक होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें