डिजिटल लाइब्रेरी कार्यशाला का आयोजन
खोही। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय डिजिटल लाइब्रेरी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शनिवार को विवि सभागार में बुक शेयर एशिया अफ्र ीका कैंटोमेंट पुणे के हेड सदस्य जुनैब चिंकन बाला ने कहा कि इसके माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चे लाखों पुस्तकों तक अपनी पहुंच आसानी से बना सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्त्रस्मों परीक्षाओं आदि से संबंधित जानकारी आनलाइन भी हासिल कर सकते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के वित्त अधिकारी आरपी मिश्र ने की। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. जी पी दुबे ,इनेबल इंडिया आसाम के प्रशिक्षक शीला पेगु व नेशनल फ डेरशन फ ार द ब्लाइंड लखनऊ के सचिव मोनू सिंह ,डा. मनीष कुमार व पीआरओ एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो