फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में सेंधमारी, लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

पहाड़ी। थाना अंतर्गत ग्राम असोह में चोरों ने सेंधमारी कर दो घरों से लाखों रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नगदी ले भागे। इसके एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में एक घर में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों रुपये का माल पार किया था। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र में चोरियां बढ़ रही है। जिससे ग्रामीण परेशान है। शनिवार की रात्रि को असोह गांव में शिव शंकर पुत्र चुन्ना व राजेश पांडेय पुत्र जगतपाल के घर की दीवार में सेंधमारी कर चोर घर के अंदर घुस गए। जिसमें शिव शंकर व राजेश के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर भाग निकले। रविवार की सुबह जागे परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर थाने में सूचना दी गई है। एक सप्ताह पूर्व हरछठिया पाल पुत्र पराग के घर से भी हजारों रुपये की चोरी दीवार की सेंधमारी हुई थी। गांव में व क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण परेशान हैं। थानाध्यक्ष उदयप्रताप ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें