फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट न देने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट न देने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के कच्ची छावनी स्थित एक दुकान पर सिगरेट लेने को लेकर दुकानदार व ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्राहकों ने दुकानदार व उसके बेटे को अधमरा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर रिपोर्ट दर्ज की है।
दुकानदार सोनू ने बताया कि मोहल्ले का सुरेश व देवनारायण शुक्रवार की रात सिगरेट लेने आए। उन्होेंने पांच सौ का नोट दिया तो फुटकर लाने को कहा गया। जिस पर दोनों ने उसे गाली देकर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने पहुंचे पिता प्रमोद कुमार को भी आरोपियों ने जमकर मारा पीटा। इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट होती रही। मौके पर पहुंची यूपी 100 टीम ने सभी को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
बोलरो की टक्कर से तीन घायल
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज पर कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्रों की बाइक पर अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो छात्र समेत एक राहगीर घायल हो गए। शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से कोचिंग पढ़कर लौट रहे शंकर बाजार निवासी अंशीफ पुत्र काबुलबक्श और जमहिल निवासी प्रवीण पुत्र श्रीकांत जैसे ही ओवरब्रिज में पहुंचे तो अज्ञात बोलेरोेे ने टक्कर मार दी। इसी दौरान एक अज्ञात राहगीर भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें