फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव बिहार की जमीन में जारी अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य जीव बिहार की जमीन में जारी अवैध खनन
विज्ञापन

:- करोड़ों की मौरंग निकाल की सप्लाई
:- सीमा में लगी सड़क में डाली जा रही मौरंग
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के रानीपुर वन्य विहार के अंतर्गत मारकुंडी रेंज इटवा वन क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि मेें अवैध तरीके से मौरंग की खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है। जिसमें दर्जनों ट्रक व डंपर ढुलाई करने में लगे हुए हैं। यह कार्य वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है। निकाली गई मौरंग जिले की सीमा से लगी मध्यप्रदेश की बन रही सड़क में डलवाई जा रही है। इसमें करोड़ों रुपये की कमाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह आरोप जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य रितुराज कुमार वर्मा ने केंद्रीय वन एवं जंतु उद्यान विभाग के मंत्री को भेजे पत्र में लगाया है। जिसमें कहा गया है कि कैमर वन्य जीव वन प्रभाग के अंतर्गत रानीपुर पशु विहार के अंतर्गत मारकुंडी रेंज वन्य जीव के इटवा वन क्षेत्र में 20 एकड़ में मौरंग का खनन किया जा रहा है। इस कार्य में जेसीबी मशीन लगी हुई है। ढुलाई के लिए दर्जनों डम्फर व ट्रैक्टर लगे हुए हैं। वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से खुले आम खनन का कार्य जारी है। वन क्षेत्र से कम से कम पांच करोड़ की राजस्व की चोरी की जा चुकी है। अभी भी अवैध खनन जारी है। इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें